Sunday, December 31, 2023

HAPPY NEW YEAR OFFER

*जय श्री कृष्णा*
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
अगर आप कोई पुस्तक प्रचार प्रसार के लिए स्वयं से प्रकाशित करने की सोच रहें हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। *Happy New Year* ऑफर में सभी सदस्य महज *8999/– रुपए* में अपनी पुस्तक प्रकाशित कर सकते हैं। 

✍️ *दिनांक 01 जनवरी से 01 फरवरी तक ही उपलब्ध*

👉 इस खास ऑफर में रचनाकार को निम्नलिखित सेवाओं का लाभ अर्जन होगा।

1. *पुस्तक प्रकाशित होने के बाद वह डिजिटल कॉमर्स वेबसाईट अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे।*

2. *कवर डिजाइन और आईएसबीएन के लिए कोई अतिरिक्त राशि नहीं ली जाएगी।*

3. *आपकी पुस्तक आप तक बिना किसी अतिरिक्त डाक खर्च के फ्रैम्ड सर्टिफिकेट और मेडल के साथ आपकों भारतीय डाक की त्वरित डाक सेवा के माध्यम से उपलब्ध होंगे।*

4. *आपकी पुस्तक निम्न लिखित प्रकृति में प्रकाशित की जाएगी*

१.कुल पृष्ठों की संख्या : 100

२. लेखकीय प्रतियां : 50

३. पुस्तक का आकार/पेपर साइज़ : A5

४.कागज का प्रकार:
75GSM NORMAL PAPER

५.मुद्रण रंग : BLACK & WHITE (काली सफेद छपाई)

 ६. मुद्रण का तरीका : DOUBLE SIDE PRINTING (दोनो ओर छपाई) 

७. बाइंडिग : SOFT COVER BINDING (केवल सॉफ्ट कवर बाइंडिंग में उपलब्ध)

नोट : रॉयल्टी के दृष्टिकोण से यदि आपकी पुस्तक की बिक्री अच्छी खासी होती है तो मूल्य का 90% रॉयल्टी आपको प्राप्त होगी। 

*_यह भी ध्यान रखें कि प्रायः पाया गया है कि पुस्तकें दो – चार – दस की संख्या में बिक्री के बाद शिथिल पड़ जाते हैं ऐसी स्थिति में रॉयल्टी देना संभव नहीं होगा।_*


*विशेष जानकारी के लिए व्यक्तिगत रुप से संपर्क करें।*
© साहित्य संगम बुक्स

Sunday, August 20, 2023

गणेश वंदना

गणेश वंदना
************************
जय गणपति जय गिरिजा नंदन,
मूषक वाहन असुर निकंदन,
वक्रतुंड शुचि सूंड सुहावन,
मंगल मूर्ति जय पाप नशावन।

जय गणेश जय जय गणनायक,
आदि देव जय सब सुख दायक,
भाल चंद्र जय जय गजकर्णक,
सुमुख सुरेश जय विघ्न विनाशक।

दुर्वा दल श्रृंगार तुम्हारा,
पान फूल लगे कितना प्यारा,
एकदंत दयावंत कहाते,
विकट विनायक सबके मन भाते।

जय जय हे सिद्धि बुद्धि के दाता,
जय महेश जय पार्वती माता,
सुंदर शोभा अद्भुत तन की
आन हरो अब विपदा जन की।

देते सबको वर मन अभिलाषित,
तुमसे सृष्टि है परिभाषित,
शब्द शब्द मैं महिमा गाऊं,
चरण कमल में भाव चढ़ाऊं।

दास अमित की वंदना, करना प्रभु स्वीकार,
साष्टांग दंडवत नमन करते बारंबार।।
               – अमित पाठक शाकद्वीपी 

मातृत्व

प्रकाशन : साहित्य संगम बुक्स वर्ष : 2022 विषय :  मां E-book copy